Advertisement
cm Mamata Banerjee

28 अक्टूबर को गोवा जाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

गोवा

टीएमसी ने गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की हुई है। इस बीच ममता बनर्जी 28 अक्टूबर को पहली बार गोवा का दौरा करेंगी।

Advertisement

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं 28 अक्टूबर को गोवा का पहला दौरा करने के लिए तैयार हूं, तो मैं सभी लोगों, संगठनों और राजनीतिक दलों से भाजपा और उनके विभाजनकारी एजेंडे को हराने के लिए पार्टी में शामिल होने की अपील करती हूं। गोवा के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में काफी कुछ झेला है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘एक साथ मिलकर हम नयी सरकार बनाकर गोवा के लिए एक नयी सुबह की शुरुआत करेंगे जो सच्चे मायने में गोवा के लोगों की सरकार होगी और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।’’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari