Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, लेथपोरा CRPF कैंप में गुजारी रात

जम्मू कश्मीर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने जम्मू कश्मीर दौरे के आखिरी दिन पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात बिताने के बाद आज सुबह पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

 

गृह मंत्री के साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी पुलवामा के शहीदों को नमन किया। इससे पहले गृह मंत्री शाह और मनोज सिन्हा कल रात में लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ के उस कैंप में पहुंचे जहां के जवानों के काफिले पर 14 फरवरी 2019 को हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

 

 गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जवानों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित भी किया। जवानों को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उनके साथ डिनर भी किया। जिन टेबल्स पर बैठकर जवान भोजन करते हैं, अमित शाह भी उसी टेबल पर जवानों के बीच बैठे। डिनर के दौरान उन्होंने जवानों से बातचीत भी की। पूरी रात उन्होंने इसी कैंप में गुजारी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari