Advertisement

राजस्थान में पेट्रोल 4 रुपये और डीजल 5 रुपये सस्ता, गहलोत सरकार ने कम किया ‘वैट’

राजस्थान

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने का फैसला किया है, जिससे राज्य में पेट्रोल चार रुपये व डीजल पांच रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा।

Advertisement

 

नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘आज मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। इसके बाद आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में चार रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में पांच रुपये प्रति लीटर की कमी हो जायेगी।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari