Advertisement
breaking news

राजस्थान में महंगी हुई बिजली, 33 पैसे प्रति यूनिट बढ़ेगा बिल

राजस्थान

राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं का तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल प्रदेश में उपभोक्ताओं का अगले तीन महीने तक बिजली का बिल बढ़कर आएगा।

Advertisement

 

इसके तहत राज्य के तीनों डिस्कॉम जयपुर, जोधपुर और अजमेर ने 33 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। यह फ्यूल सरचार्ज अप्रैल 2021 से जून 2021 तक के लिए 33 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से लगाया गया है।

 

इसकी रिकवरी जनवरी, फरवरी और मार्च 2021 के बिजली बिलों की रीडिंग के आधार पर होगी। बता दें कि फ्यूल सरचार्ज के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari