sunlight news

सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने आजम खान को भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को आजम खान को महिला सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में नोटिस भेजा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आजम खान द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि आजम हमेशा से महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “जो व्यक्ति एक महत्वपूर्ण पद पर बैठा है वह इस तरह की गैरजिम्मेदारना और अभद्र दिप्पणी कर रहा है। यह बहुत ही शर्मानाक है।”

शर्मा ने कहा कि मौजूदा चुनाव में यह दूसरी बार है जब आजम खान ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। महिला आयोग ने इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लिया है। और उन्हें नोटिस भेज दिया गया है।
महिला आयोग ने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा जा रहा है ताकि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। अब मौका आ चुका है कि जब आजम खान को सबक सिखाने की जरूरत है। यह हद की पराकाष्ठा है अब उन्हें ये सब रोकना होगा। रेखा शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस तरह के लोगों के खिलाफ महिलाओं को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आजम खान ने रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है। मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस।”

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *