Advertisement

राजस्थान में बढ़ी ठंड, चुरू सबसे ठंडी जगह

राजस्थान

राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। ऐसे में शीतलहर की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कुछ जगहों पर सर्दी तेजी से बढ़ रही है और पारा 5 के नीचे पहुंच गया है।

Advertisement

शनिवार से उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है। पिछले दिनों चूरू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था। वहीं आज अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

जबकि सीकर में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी तरफ जयपुर में आज अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari