Kolkata Fire – जोड़ाबागान में देर रात लगी आग

कोलकाता

Kolkata Fire – रविवार की देर रात को जोडाबगान के रबिन्द्र सरणी स्थित एक मकान में आग लगने की घटना घटी।

Kolkata Fire

आग मकान के दूसरी मंजिल के एक कमरे से शुरू हुई थी जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। मकान के एक हिस्से में कई परिवार भी रहते हैं।

जहाँ आग लगी वहां व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए थर्मोकोल के बर्तन रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई।

खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुँची। दमकलकर्मीयों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।

शुरुआती अनुमान है कि रास्ते पर पटाखे छोड़ते समय पटाखे की चिंगारी उस घर मे जा गिरी और आग फैल गई।

Share from here