वार्ड 42 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता झंवर के समर्थन में पदयात्रा

कोलकाता निगम चुनाव
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। वार्ड 42 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुनीता झंवर के समर्थन में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। प्रत्याशी के मुख्य चुनावी कार्यालय से शुरू हुई पदयात्रा महात्मा गांधी रोड़ होते हुए वार्ड के विभिन्न स्थानों से होती हुई निकली।

इस विशाल पदयात्रा में प्रत्याशी सुनीता झंवर के अलावा भाजपा नेता किशन झंवर, भाजपा उत्तर कोलकाता जिला के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष राजेश राय, आकाश मिश्रा, कमलेश सिंह सहित भाजपा नेता, पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

Share from here