Advertisement

वार्ड 23 भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पदयात्रा

कोलकाता निगम चुनाव

सनलाइट, कोलकाता। प्रचार के अंतिम दिन वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी विजय ओझा के समर्थन में एक पदयात्रा निकाली गई। बड़तल्ला स्ट्रीट, रविन्द्र सरणी, सिकदर पाड़ा, बाँसतल्ला, ढाकापट्टी सहित वार्ड के विभिन्न हिस्सों से निकली इस पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार, सायन्तनु बोस, वार्ड 22 भाजपा प्रत्याशी मीनादेवी पुरोहित आदि शामिल हुए।

Advertisement

 


पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सनलाइट द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा की सीटों की संख्या बढ़ेगी। वाहिनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि चुनाव केन्द्रीय वाहिनी की उपस्थिति में हो। उससे सीट कम ज्यादा नही होगी और उससे जनता बिना डर के मतदान करेगी।

 

इस पदयात्रा में लक्ष्मी ओझा, पंकज नाहटा, नारायण शर्मा, उत्तम माली, उमेश राय, राकेश शर्मा, भरत जोशी, गिरिराज राठी आदि शामिल थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari