breaking news

नए साल पर बड़ा हादसा: वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे यात्रियों में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

साल 2022 की शुरूआत ही बुरी खबर से हुई है। साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णोदेवी मंदिर में भीषण हादसा हो गया। माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई है।

 

ये हादसा रात 1.30 से 2 बजे के बीच हुआ। 13 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 

 

इस घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा,’माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।’

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने ऐलान किया है कि कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Share from here