breaking news

Digha Howrah – दीघा पहुँचने से पहले ही अचानक रुकी ताम्रलिप्त एक्सप्रेस, यात्री…

बंगाल

Digha Howrah – बुधवार दोपहर को दीघा-हावड़ा ताम्रलिप्त एक्सप्रेस स्टेशन में प्रवेश करने से ठीक पहले रुक गई।

Digha Howrah

बताया जा रहा है कि ट्रेन दीघा स्टेशन पहुंचने से दो किलोमीटर पहले ही रुक गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन की पावर सप्लाई में किसी समस्या के कारण ऐसा हुआ।

रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। ट्रेन सेवा में अचानक आई इस रुकावट के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पता चला है कि रेलवे प्रशासन ने कई यात्रियों को ‘टोटो’ (इलेक्ट्रिक रिक्शा) के जरिए दीघा पहुंचाने की व्यवस्था की है।

कुछ यात्री पैदल ही दीघा की और निकल गए। स्थिति को सामान्य करने और जल्द से जल्द ट्रेन सेवा बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Share from here