Advertisement

देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है -अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश

रामपुर। शनिवार को रामपुर में पूर्व मंत्री मो. आजम खान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। तीसरे चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार नोटबंदी कर सकती है तो यूपी की जनता भाजपा के लिए वोटबंदी भी कर सकती है। भाजपा ने कहा था कि हम कालाधन वापस लायेंगे। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। पहले चाय वाले बनकर आये आज चौकीदार बनकर आये हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार देश में महापरिवर्तन होने वाला है। भाजपा के लोग कहते हैं कि नया देश बनाना है। यह नये देश की बात कर रहे हैं। महागठबंधन कह रहा है नया प्रधानमंत्री बनने जा रहा है, तभी नया भारत बनेगा। किसी को अच्छे दिन दिखाई दिये हों तो कहो। सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पांच वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग को दुख पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *