breaking news

दिल्ली के लाजपत राय मार्केट में आग, 58 दुकानें चपेट में

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

दिल्ली में लाल किले के सामने लाजपत राय मार्केट में सुबह तड़के करीब 4.45 पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में 58 दुकानें आ गई हैं। वहीं घटना की खबर मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

 

दमकल विभाग के साथ काफी संख्‍या में स्‍थानीय लोग भी मौजूद हैं, जो राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। दमकल विभाग ने बताया है कि हमें सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी। माना जा रहा है कि आग की चपेट में करीब 60 दुकानें आई हैं। हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की संभावना है।

Share from here