Advertisement
breaking news

सूरत में जहरीली गैस लीक, 6 की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

गुजरात

गुजरात के सूरत में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे छह कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।

Advertisement

 

हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ। 

 

बताया जा रहा है कि एक औद्योगिक टैंकर से जहरीली गैस के रिसाव के बाद हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी महेश पटेल ने कहा गैस रिसाव उस समय हुआ जब ड्राइवर टैंकर से एक नाले में कुछ कचरा डंप करने की कोशिश कर रहा था। प्रभावित लोग पास की किसी फैक्ट्री में थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari