sunlight news

आम चुनावों के तीसरे चरण में कल पश्चिम बंगाल की पाँच लोकसभा सीटों का मतदान

बंगाल

आम चुनाव-2019 के तीसरे चरण में कल, देश के 13 राज्यों और दो केन्द्र शासित क्षेत्रों की 116 लोकसभा सीटों का मतदान कराया जायेगा। इनमें पश्चिम बंगाल की पाँच सीटें बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर व मुर्शिदाबाद शामिल हैं। इन पाँचों सीटों पर कल प्रातः सात बजे से सायं छः बजे तक मतदान किया जायेगा।

विज्ञापन

तीसरे चरण में इन पाँच लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें छः उम्मीदवार महिलाएँ हैं। इस चरण के मतदान के लिए कुल 8528 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें मतदान के लिए 80,23,846 मतदाता पंजीकृत हैं । इनमें से 41,06,010 मतदाता पुरुष, 39,17,624 महिलाएँ और 212 तृतीय लिंग के व्यक्ति हैं।

राज्य के अपर मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने कहा है क तीसरे चरण के 92 प्रतिशत से अधिक मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सुरक्षा बलों के सशस्त्र जवान तैनात किये गये हैं। चुनाव आयोग ने पाँचे क्षेत्रों में तैनात पर्यवेक्षकों का सुचारू व निष्पक्ष निर्वाचन कराने के लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *