Advertisement
sunlight news

पश्चिम बंगाल- चुनाव आयोग द्वारा बांकुड़ा के एसडीपीओ सहित 7 प्रभारियों का तबादला

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के मतदान से पूर्व सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है जिनमें बांकुड़ा के एसडीपीओ सुकमल कांति दास भी शामिल हैं।

Advertisement

ऐसा पहली बार हुआ है जब चुनाव आयोग ने आईपीएस स्तर से नीचे थाना और मंडल स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है।

सोमवार को जिन सात अधिकारियों का तबादला किया है उनमे बांकुड़ा के एसडीपीओ सुकमल कांति दास के अलावा मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज थाने के प्रभारी सैकत रॉय , इसी जिले के फरक्का थाने के प्रभारी उदय शंकर घोष, मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज थाने के प्रभारी विधान हल्दर, पश्चिम बर्दवान के बाराबनी थाने के प्रभारी अजय मंडल, इसी जिले के अंडाल थाने के प्रभारी राजशेखर मुखर्जी और उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर थाने के प्रभारी कृष्णेंदु घोष शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब के नाम केंद्रीय आयोग की ओर से भेजी गई चिट्ठी में साफ किया गया है कि जिन अधिकारियों को आयोग ने हटाया है उन्हें चुनावी ड्यूटी में तैनात नहीं किया जाना चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *