sunlight news

अमित शाह और राहुल गांधी की किस्मत का फैसला बंद होगा ईवीएम में

देश

आम चुनाव के तीसरे चरण में 117 सीटों पर वोटिंग शुरू है। गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

आज के चुनाव की विशेषता यह है कि भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। अमित शाह अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वह गांधीनगर से उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीसरे चरण में केरल के वायनाड से मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने से भाजपा इस बार भी गुजरात की सभी सीटों पर जीत के प्रति आश्वस्त है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *