लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मतदान जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 22.64 प्रतिशत मतदान हुआ।
इससे पहले प्रथम दो घंटे में 10.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक संसदीय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा-
मुरादाबाद – 23.20 प्रतिशत
रामपुर – 26.80 प्रतिशत
सम्भल- 20.80 प्रतिशत
फिरोजाबाद – 22.40 प्रतिशत
मैनपुरी – 20.20 प्रतिशत
एटा – 23 प्रतिशत
बदायूं – 21.20 प्रतिशत
आंवला – 20.40 प्रतिशत
बरेली – 23.20 प्रतिशत
पीलीभीत – 25.20 प्रतिशत
