सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। विलियमसन की दादी का निधन हो गया है, जिस कारण उन्हें वापस न्यूजीलैंड लौटना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज रात खेले जाने मैच में विलियमसन टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

हालांकि 27 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके टीम से जुड़ने की संभावना है। विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार संभाल सकते हैं।
इससे पहले भी शुरू के पांच मुकाबलों में जब केन चोटिल थे तब भुवनेश्वर ने टीम का नेतृत्व किया था। केन की जगह टीम में मोहम्मद नबी या शाकिब अल हसन को जगह मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि इस वक्त हैदराबाद की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
