सेवा का भाव लिए सामाजिक संस्था बजरंग परिषद द्वारा गंगासागर मेले में अपनों से बिछुड़े लोगों को मिलवाने का काम किया जा रहा है।
परिषद के सेवा मंत्री प्रेमनाथ दुबे ने बताया कि पिछले 102 सालों से संस्था सेवाकार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था ने 17 लोगों को मिलाया तथा 25 जनों को खोज कर मिलवाने की कोशिश संस्था द्वारा की जा रही है।
संस्था द्वारा 9 जनवरी से शुरू हुआ सेवा कार्य गंगासागर मेला सहित नामखाना, लॉट 8 और कचुबेरिया में 17 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर हरि दुबे, श्याम सराफ, मनोज चांदगोठिया, अनिल जालान व अन्य सक्रिय है।