ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी हो गया है। एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।
आईसीसी द्वारा शुक्रवार सुबह नया शेड्यूल जारी किया गया है, टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। जबकि सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।
टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले
• भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न)
• भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर (सिडनी)
• भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर (पर्थ)
• भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर (एडिलेड)
• भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर (मेलबर्न)