Advertisement

समाजसेवा नवयुवक समिति ने मनाया गणतंत्र दिवस, बांटी मिठाइयां

सामाजिक

श्यामपुकुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 21 में समाजसेवा नवयुवक समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुन्नालाल साव ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर बिस्किट, मिठाई, मास्क, चॉकलेट आदि बांटे गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वार्ड 21 की पार्षदा मीरा हाजरा, गौतम गुप्ता, अरुण पाल, भगवान सिंह, विजय कुमार पुजारी, सुनित साव, जेठमल सहित अन्य गणमान्य तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari