Advertisement

कुमार विश्वास को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई कैटेगरी की सुरक्षा

देश

केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। अब केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी CRPF के जरिए कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Advertisement

 

कुमार विश्वास के आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। 

 

इससे पहले गृह मंत्रालय ने कहा था कि सरकार कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। समीक्षा करने के बाद तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari