Advertisement

मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग

बिहार

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना सामने आई जब एक ट्रेन में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेन धू-धूकर जल उठी।

Advertisement

 

गनीमत ये रही कि ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। बताया जा रहा कि रात में ही दिल्ली से ये ट्रेन मधुबनी पहुंची थी और स्टेशन में खड़ी रहने के दौरान इसमें आग लगी।

 

तुरंत ही स्टेशन मौजूद लोगों और कर्मियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गए। अभी ये साफ नहीं हुआ कि आग कैसे लगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari