cm Mamata Banerjee

कल रामपुराहाट जाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कहा – जो सरकार में नही है वे ऐसी साजिश करते हैं

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

रामपुराहाट मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कल वे घटनास्थल पर जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे आज ही जाती पर कुछ दल लेंगचा खाते खाते गए हैं इसलिए वे आज नही जा रही।

 

उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का हाथरस नही है जहां हमारे भेजे गए दल को घुसने नही दिया गया था, यह असम नही है जहाँ एनआरसी के विरोध में भेजे गए हमारे दल को जाने नहीं दिया नही गया था। 

 

उन्होंने कहा कि हमने घटना पर तुरन्त एक्शन लिया, हमने एसआईटी गठित की, ओसी को क्लोज किया, फिरहाद हकीम कल से वही है। पूरी जांच हो रही है और दोषी बचेंगे नही।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार है क्या हम खून करवाएंगे, हम क्या हत्या करवाएंगे? बम मरवाएँगे? ये कौन करता है? जो सरकार में नही है और सरकार को व्यथित करने के लिए बदनाम करने के लिए ऐसी साजिश करता है।

Share from here