Advertisement
breaking news

पश्चिम बंगाल – केंद्रीय नीति के विरोध में आहूत भारत बंद के दौरान छिटपुट अशांति

बंगाल

वाम मजदूर संगठनों ने आज और कल देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने समर्थन व्यक्त किया है। वहीं, पूरे देश में दो दिन की बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। नतीजतन, बैंक के सामान्य कामकाज के साथ-साथ एटीएम सेवाओं में रुकावटनल होनी है।

Advertisement

 

हड़ताल के समर्थन में वामपंथी संगठन सीटू के नेतृत्व में दमदम मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर के सामने भीड़ की गई। हड़ताल समर्थकों ने नारे लगाने के अलावा आम जनता को हड़ताल का कारण समझाने की कोशिश की। हालांकि ट्रेन और मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं।

 

बंद समर्थकों ने जादवपुर आठ-बी बस स्टैंड से सुलेखा मोड़ तक मार्च निकाला। जादवपुर में रेल अवरोध भी कर रखा है। सियालदह गामी ट्रेन को रोककर बंद समर्थक प्रदर्शन कर रहें हैं।

 

कोचबिहार में हड़ताल समर्थकों ने टायर में आग लगा दी। बाद में पुलिस ने जाकर उसे बुझाया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के बस स्टैंड के सामने धरना देना शुरू कर दिया और पुलिस से उनका झगड़ा हो गया।

 

पश्चिम मिदनापुर के दंतन के बामनपुकुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर हड़तालियों द्वारा प्रदर्शन के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। केवल आपातकालीन सेवा वाहनों को ही छोड़ा जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari