Advertisement

जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार, वहां सबका साथ, सबका विकास – असम में बोले पीएम मोदी

अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे में सात नए कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर दीफू में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से कहा कि डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि आज ये संकल्प कार्बी आंगलोंग की इस धरती पर फिर सशक्त हुआ है असम की स्थाई शांति और तेज़ विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है  उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों के दौरान करीब 75 फीसदी हिंसा में कमी आई है। 

 

पीएम ने कहा कि लंबे समय तक Armed Forces Special Power Act (AFSPA) नॉर्थ ईस्ट के अनेक राज्यों में रहा है। लेकिन बीते 8 सालों के दौरान स्थाई शांति और बेहतर कानून व्यवस्था लागू होने के कारण हमने AFSPA को नॉर्थ ईस्ट के कई क्षेत्रों से हटा दिया है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ आज सीमा से जुड़े मामलों का समाधान खोजा जा रहा है। असम और मेघालय के बीच बनी सहमति दूसरे मामलों को भी प्रोत्साहित करेगी। इससे इस पूरे क्षेत्र के विकास की आकांक्षाओं को बल मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि ये सुखद संयोग है कि आज जब देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब हम इस धरती के महान सपूत लचित बोरफुकान की 400वीं जन्मजयंति भी मना रहे हैं। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रशक्ति की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कार्बी आंगलोंग से देश के इस महान नायक को मैं नमन करता हूं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari