24 kg gold 6 arrested

पश्चिम बंगाल- 24 किलो सोने के साथ 6 गिरफ्तार

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सिलीगुड़ी। केंद्रीय राजस्व गुप्तचर विभाग (डीआरआई) के अधिकारियों ने गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर सिलीगुड़ी के एक लॉज से बीती रात 24 किलो सोना (गोल्ड बार) बरामद किया है। घटना के संबंध में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके नाम मोहम्मद नूमान (22), लुकुमान (24), हाफिज़ मिसबाहुद्दिन (29), जामीन अहमद (41), मोहम्मद दाउद अख्तर (27) और एम.एम. वसीम खान (26) बताये गये हैं। सभी ईस्ट मणिपुर के इम्फाल के निवासी बताये जाते हैं। बरामद सोने की कीमत लगभग आठ करोड़ आंकी गई है।

इन लोगों ने सोने की तस्करी के लिए स्पेशल अंडरवियर बनाया था जिसके कंधे तक पहुंचने वाले बेल्ट में सोना छुपाने की जगह बनाई गई थी।

सूत्रों के अनुसार म्यांमार से मणिपुर के रास्ते यह सोना सिलीगुड़ी लाया गया था। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *