धुंआ दिखने के बाद जबलपुर जा रहे विमान की दिल्ली में आपात लैंडिंग

दिल्ली

जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में आपातकाल लैंड कराना पड़ा। विमान में करीब 70 यात्री थे। इस विमान को दिल्ली से जबलपुर में 8:50 पर आना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे दिल्ली एयरपोर्ट में ही लैंड कराया गया।

 

दिल्ली से स्पाइसजेट विमान के उड़ते ही विमान के अंदर यात्रियों को धुंआ से उठते दिखा तो यात्री घबरा गए। इसके बाद पायलट ने तत्काल दिल्ली में ही विमान को लैंड कराने की अनुमति चाही। उसके बाद विमान को लैंड कराया गया। 

Share from here