राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिम बंगाल नही आएंगी। उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर राजकीय शोक के कारण दौरा स्थगित कर दिया है।
आज उन्हें बंगाल आकर प्रचार करना था। उन्हें सभी पार्टियों के विधायकों और सांसदों से मिलना था। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना प्रचार अभियान रद्द कर दिया है।
