देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। पहले दौर की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 वोट मिले हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार के खाते में 208 वोट आए हैं। अधिकारी ने बताया कि सांसदों की मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें से 748 वोट मान्य हैं और 15 वोट को अमान्य घोषित किया गया है।
द्रौपदी मुर्मू को मिले वोटो की वैल्यू 378000 है जबकि यशवंत सिन्हा के वोटो की वेल्यू 147600 है। अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संसद भवन में जारी है। एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं।