Advertisement
RBI repo rate

रिजर्व बैंक ने 0.50% बढ़ाया रेपो रेट, महंगा हुआ लोन, अब बढ़ेगी EMI

देश बिजनेस

भारतीय रिजर्व बैंक की पॉलिसी का ऐलान हो गया है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा ग्लोबल स्तर पर महंगाई चिंता का विषय है। इस वजह से MPC से सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का फैसला लिया है। RBI के दरें बढ़ाने से बैंकों के तमाम लोन महंगे हो गए हैं। 

Advertisement

उन्होंने बताया कि RBI ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट 50 BPS बढ़ाकर 5.4% कर दिया। 2022-23 के लिए रियल GDP विकास अनुमान 7.2% है जिसमें Q1- 16.2%, Q2- 6.2%, Q3 -4.1% और Q4- 4% व्यापक रूप से संतुलित जोखिमों के साथ होगा। 2023-24 के पहले तिमाही(Q1) में रियल GDP वृद्धि 6.7% अनुमानित है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari