Assam Train Accident

Assam Train Accident: असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे

अन्य

Assam Train Accident : असम में आज सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। 13125 कोलकाता – सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए।

Assam Train Accident

हादसा डिगारू स्टेशन के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

रेलवे के अनुसार, हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

Share from here