पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राज्य में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर यह मुलाकात होगी।
सुकान्त मजूमदार ने कहा कि मैं राष्ट्रपति से मिलने जा रहा हूं। एक मंत्री के सहयोगी से करोड़ों जब्त किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति है। हम राष्ट्रपति को एक पत्र देंगे। हमें लगता है कि संविधान के अनुरूप कुछ कार्रवाई की जानी चाहिए।
