Advertisement
breaking news

नारकेलडांगा – गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, आरोप तृणमूल पर

कोलकाता

नारकेलडांगा थाना इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की गर्भवती पत्नी को बर्बर तरीके से पेट में कई बार लात मारने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। भाजपा कार्यकर्ता का नाम शिव शंकर दास हैं। वह नारकेलडांगा के रहने वाले हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी को पेट में कई बार लात मारी गई हैं, जिसकी वजह से उसकी और बच्चे की हालत गंभीर है। उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऐसा करने का आरोप स्थानीय विधायक परेश पाल और पार्षद पापिया सरकार के समर्थकों पर लगा है।

Advertisement

शिवशंकर दास ने आरोप लगाया कि विधायक परेश पाल के निर्देश पर कुछ प्रमोटरों ने उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश की। इसको लेकर रविवार को उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गयी। शिकायतकर्ता ने कहा कि थाने में रिपोर्ट करने के बाद भी कुछ नहीं किया गया। हालांकि तृणमूल का दावा है कि मकान और किराएदार के बीच लड़ाई है। यहां उनकी कोई भूमिका नहीं है। पुरे मामले पर भाजपा महिला मोर्चा ने नारकेलडांगा थाने का घेराव किया है। महिला मोर्चा ने विधायक और पार्षद दोनों की गिरफ़्तारी की मांग की है। वहीँ पुलस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari