Advertisement
breaking news

मनीष सिसोदिया का दावा – भाजपा का आया ऑफर, ‘आप’ तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे

दिल्ली

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई की जांच के दायरे में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें आम आदमी पार्टी आप को तोड़ने को कहा है और इसके बदले सीबीआई-ईडी केस बंद कराने का लालच दिया गया है। सिसोदिया ने खुद को राजपूत और महाराणा प्रताप का वंशज बताते हुए कहा कि वह सिर कटा लेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं।

Advertisement

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- ‘आप’ तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari