श्री पुष्टिकर सेवा समिति के सेवा शिविर की तैयारियां पूरी- कल होगा उद्घाटन

सामाजिक
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। श्री पुष्टिकर सेवा समिति द्वारा गंगासागर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए सेवा शिविर तैयार हो गया है। प्रचार मंत्री सन्तोष व्यास ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए चाय, भोजन, आवास आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिविर तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ तैयारियां अंतिम चरण में जिसे 12 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह से पहले पूरी कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रहने तथा भोजन आदि की व्यवस्था की गई है जिसे हमारे कार्यकर्ता संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि सामाजिक संस्था श्री पुष्टिकर सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दक्षिण 24 परगना के रोड़ नम्बर 3 पर गंगासागर तीर्थयात्रियों के लिए शिविर लगाया गया है जो 15 जनवरी तक चलेगा।

Share from here