पुष्कर में आज शाम से मंगलवार तक अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन राज सरकार की ओर से किया जा रहा है। पर्यटन विभाग, आरटीडीसी, पुष्कर नगर पालिका और अजमेर जिला प्रशासन की अगुवाइर् में भक्ति, लोक संस्कृति, दीपदान, आतिशबाजी, म्यूजिकल नाइट, बॉलीवुड सेलिब्रिटी नाइट सहित कई कार्यक्रम होगे। दीप प्रज्जवलन और आरती के साथ शनिवार शाम अलग—अलग कार्यक्रम होंगे। शाम 6:30 बजे पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर महाआरती और शाम सात बजे पदमश्री गुलाबो सपेरा की ओर से पुष्कर के मेला मैदान में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति होगी। शाम आठ भजन गायक अनुराधा पौडवाल भजनों की प्रस्तुति देंगी। रविवार शाम चार बजे पुष्कर मेला मैदान में कैमल शो होगा। सोमवार शाम चार बजे ब्रह्म चौक, होलिका चौक, ब्रह्म वाटिका में चंग, डफ, कच्ची घोड़ी एवं गैर नृत्यों का आयोजन होगा।
पुष्कर में आज से अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव
Share from here
