sunlight news

विधानसभा में 250 सीटें जीतेगी तृणमूल : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने शहीद दिवस के मंच से संबोधन करते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य भर में 250 सीटें जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 294 सीटों में से 210 पर 2016 में तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमाया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन तृणमूल को रोकना उनके बूते की बात नहीं है। उन्होंने मतदान के लिए इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव हुआ तो भाजपा देश भर में जीत गई लेकिन बैलेट पेपर से चुनाव होगा तो देशभर से भाजपा का पत्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी होने के नाते हमारे जिम्मेवारी है कि अधिक से अधिक लोगों के बीच जाकर हमलोग जन संपर्क स्थापित करें।

इस दौरान अभिषेक ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि कई लोग कहते हैं कि मैंने लोकसभा चुनाव में धांधली कर जीता है। अगर कोई प्रमाणित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा।

Share from here