Advertisement
sunlight news

नहीं आए हैं अच्छे दिन : फिरहाद हकीम

कोलकाता

कोलकाता। शहीद दिवस के मंच से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कैबिनेट में शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री तथा कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि देश में अच्छे दिन आने के बजाय 2014 के बाद से पूरे देश के बुरे दिन चल रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं का सौदा किया है।

उन्होंने कहा कि 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग नहीं जा सकें इसके लिए भाजपा ने ट्रेन रद्द करवा दिया।

भाजपा व्यवसायिक घरानों के पार्टी है और केवल उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। फिरहाद ने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में वर्तमान में देश कर्ज में डूबा हुआ है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जितने भी दावे किए वे सारे खोखले साबित हुए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari