सनलाइट, कोलकाता।सत्संग भवन में आज से पंच दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ। श्री कृष्ण योग ट्रस्ट और कोलकाता पुष्करणा समाज द्वारा आयोजित योग और भागवत के संयुक्त आयोजन में योगाचार्य राजेश व्यास के सानिध्य में आज से योग सत्र प्रारंभ हुआ।

योगाचार्य ने बारीकी से योग की जानकारी देते हुए कुछ आसन भी करवाए। योग कक्षा समाप्ति के बाद आयकर अधिवक्ता रंजीत मूंधड़ा, डॉ राहुल देव वर्मा, व्यवसायी आनंद बंसल, ओंकार नाथ पांडेय, हनुमान नाहटा, लक्ष्मीनारायण छंगाणी (श्री डूंगरगढ़), धर्मेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा) ने योगाचार्य राजेश व्यास का अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मान किया।
यह योग शिविर 30 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8:15 तक होगा।
