जम्मू-कश्मीर – टेरर फंडिंग नेटवर्क पर NIA की छापेमारी

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

एनआईए ने टेरर फंडिंग को लेकर रविवार सुबह जम्‍मू-कश्‍मीर के चार ठिकानों पर छापेमारी की है।सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम ने उत्तरी कश्‍मीर के बारामूला जिले में चार कारोबारियों के घर पर छापा मारा है।

एनआईए ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ अलगाववादी नेता सज्‍जाद लोन के नजदीकी व्‍यापारी आसिफ लोन, तनवीर अहमद, तारिक अहमद और बिलाल भट्ट के घर पर छापेमारी की। जांच एजेंसी छापेमारी में बरामद दस्‍तावेज को खंगाल रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एनआईए की टीम ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार कारोबार करने वाले दो व्‍यापारियों के परिसरों पर छापेमारी की थी। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि घाटी में एक अन्‍य छापेमारी की गई है। यह छापेमारी परिमपोरा फल मंडी में की गई है। बता दें कि एलओसी के पार कारोबार को 14 फरवरी, 2019 से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Share from here