Advertisement

सत्संग भवन में गूंजा उतारो आरती श्री कृष्ण घर आया

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट और कोलकाता पुष्करणा समाज द्वारा आयोजित योग एवं श्रीमद्भागवत के संयुक्त आयोजन के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

Advertisement

भागवताचार्य नारायण शास्त्री की अद्भुत शैली ने खचाखच भरे सत्संग भवन के प्रांगण में भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कृष्णजन्म के दिन आयोजन के सह आयोजक कोलकाता पुष्करणा समाज के अध्यक्ष सुशील पुरोहित, समाजसेवी लक्ष्मीकांत तिवारी, विप्र फॉउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष् बनवारी लाल सोती, बरिन्दर आहूजा, पार्षदा मीना देवी पुरोहित सहित कई गणमान्य उपस्थित हुए। कथा में आए विशिष्ट जनों ने भागवताचार्य का सम्मान भी किया।

कृष्णजन्म में उमड़ी भीड़ में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जयवीर, नरेंद्र पंवार, टिंकू पोद्दार, पूनम जोशी, शशांक तिवारी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

कृष्णजन्म में बालगोपाल का रूप धारण किये हुए बालगोपाल ने सभी भक्तों को अपनी और आकृष्ट किया।

कथा पश्चात उतारो आरती श्रीकृष्ण घर आया की आरती की गयी जिसमे सभी ने हिस्सा लिया।

इससे पहले योग सत्र में योगाचार्य राजेश व्यास ने स्काऊट के छात्रों को योग के गुर सिखाए और भागवताचार्य जय प्रकाश शास्त्री को 1 मिनट का मौन रख श्रद्धान्जलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि जय प्रकाश शास्त्री का 2 दिन की कथा करने के बाद स्वर्गवास हो गया था।
इन दो दिनों की कथा में जय प्रकाश शास्त्री ने कई बार इस बात पर जोर दिया था कि रामायण हमें जीना सिखाती है और भागवत हमें मरना सिखाती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari