Horoscope Today – आज का राशिफल
Aries Horoscope in Hindi
मेष – आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
Taurus Horoscope in Hindi
वृष – आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन आप को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। व्यर्थ के वाद विवाद से बचे। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
Gemini Horoscope in Hindi
मिथुन – आय और व्यय समान रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके मित्र आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित करें।
Cancer Horoscope in Hindi
कर्क – आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जिससे कार्य की स्थिति में सुधार आएगा। माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी अध्ययन कार्य में एकाग्रचित्त रहेंगे। जीवनसाथी के नाम पर संपत्ति प्राप्त हो सकती है। कार्य में व्यस्त रहेंगे।
Leo Horoscope in Hindi
सिंह – आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे। भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा उन्हें पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य सम्मान रहेगा मानसिक परेशानी रह सकती है।
Virgo Horoscope in Hindi
कन्या – वाहन चलाते हुए सड़क, पर चलते हुए, कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। जीवन साथी से तालमेल बनाए रखें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
Libra Horoscope in Hindi – Horoscope Today
तुला – अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारीयों को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
Scorpio Horoscope in Hindi
वृश्चिक – आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी से साझा ना करें। जहां तक संभव हो किसी से उधार ना लें। यदि किसी प्रतियोगिताएं परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
Sagittarius Horoscope in Hindi
धनु – विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्य दायक रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी पेशे वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप निवेश करते हैं तो आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
Capricorn Horoscope in Hindi
मकर – आपको आपकी माता से सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन ऐसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी व कंप्यूटर आदि खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकल सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य हो सकता है। सामाजिक व पारिवारिक उत्सव में शामिल होने की संभावना।
Aquarius Horoscope in Hindi
कुम्भ – आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
Pisces Horoscope in Hindi
मीन – आज का दिन संघर्ष का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं। छोटे भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए मेहनत करेंगे। धैर्य बनाए रखें कार्य करते रहें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। बच्चों से भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।