Akshay Kumar और Yami Gautam स्टारर फिल्म oh my god 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। अक्षय कुमार ने OMG 2 का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ये मूवी 11 अगस्त को रिलीज होगी। ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नया पोस्टर शेयर कर फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज की तारीख अनाउंस कर दी है।
आ रहे हैं हम,
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 9, 2023
आइयेगा आप भी.
11th August. In theatres. #OMG2 pic.twitter.com/Fij3N8wco6
Akshay Kumar ने बताया OMG 2 इस दिन होगी रिलीज
शुक्रवार की सुबह, अक्षय कुमार ने अपने अकाउंट पर खुलासा किया कि फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अक्षय कुमार ने लिखा, “आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी। 11 अगस्त। एक्टर ने ‘ओह माय गॉड 2’ का एक नया पोस्टर भी जारी किया है जिसमें उन्हें भगवान शिव के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर मे हिंदी में रिलीज की तारीख लिखी हुई है, जिसके नीचे OMG 2 लिखा हुआ है।