G20 Summit के लिए दिल्ली तैयार है। जी20 में अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, इटली, जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, यूके, सऊदी अरब, यूरोपीय यूनियन, मैक्सिको, तुर्किये, ब्राजील, भारत, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।
G20 Summit -मेहमानों के आने का सिलसिला जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के 20 देशों के नेता शिरकत करेंगे। जो बाइडेन आज शाम 7 बजे दिल्ली पहुचेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।

G20 Summit – जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दोपहर 2:15 बजे पहुंचेंगे भारत
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दोपहर 2:15 बजे भारत पहुंचेंगे। जिनका स्वागत उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर शाम 6:15 बजे स्वागत करेंगे।
G20 Summit – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन आएंगे कल
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का स्वागत 9 सितंबर (शनिवार) को दोपहर 12:35 बजे वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रात 8 और 8:45 बजे स्वागत करेंगे।
Get a sneak peek into the delegation offices at the #G20 Summit!
— G20 India (@g20org) September 7, 2023
Here’s an exclusive preview by #G20India Chief Coordinator @harshvshringla. pic.twitter.com/r1s3WGPdS2
अश्विनी कुमार चौबे दोपहर 1:40 बजे यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक का स्वागत करेंगे। वीके सिंह शाम 7:45 बजे चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग का भी स्वागत करेंगे। वे 8:15 बजे नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे की भी अगवानी करेंगे। राजीव चन्द्रशेखर शाम 5:10 बजे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति सुक येओल यून, शाम 5:45 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी और शाम 7 बजे कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो का भी स्वागत करेंगे।
इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते सुबह 6:20 बजे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज का स्वागत करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री -शोभा करंदलाजे सुबह 8:50 बजे इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जियो मेलोनी का स्वागत करेंगी।
इन देशों को भी मिला न्योता
जी20 समिट के लिए नीदरलैंड, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब, ओमान, बांग्लादेश, मिस्त्र, मारीशस और नाइजीरिया को मेहमानों के तौर पर बुलाया गया है।