breaking news

Mizoram में सेना का विमान क्रैश

मिजोरम

Mizoram के लेंगपुई हवाई अड्डे के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां म्यांमार की सेना का एक विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में 6 लोग घायल हैं।

मिजोरम के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पायलट के साथ विमान में कुल 14 लोग सवार थे। इन 14 लोगों में से 6 लोग घायल हैं।

सभी घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना का विमान लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Share from here