Recruitment scam मामले में तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती और बप्पादित्य दासगुप्ता को सीबीआई ने आज तलब किया। देबराज सीबीआई दफ्तर पहुँच गए हैं।
विधायक अदिति मुंसी के पति देवराज का नाम पहले ही भर्ती मामले में आ चुका है। बिधाननगर स्थित उनके घर की पहले ही तलाशी ली जा चुकी है।
अब उन्हें सीबीआई दफ्तर में तलब किया गया है। देवराज के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के करीबी माने जाने वाले पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को भी तलब किया गया।
बप्पादित्य दासगुप्ता के ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम पहुँची थी।
Share from here
