Advertisement

Emmanuel Macron India Visit – आज भारत आ रहें है फ्रांस के राष्ट्रपति, रोड शो, आमेर किला-हवा महल का दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

देश राजस्थान

Emmanuel Macron India Visit – फ्रांस के राष्ट्रपति दोपहर ढाई बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर के दौरे पर रहेंगे।

Advertisement

Emmanuel Macron India Visit

इस दौरान मैक्रों सांस्कृतिक स्मारकों, जंतर मंतर, हवा महल, अल्बर्ट हॉल और आमेर महल जाएंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

इसके बाद वह रात करीब 8:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह इस बार 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि भी हैं।

बताया गया है कि मैक्रों जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यहां से आमेर महल जाएंगे। आमेर के बाद जंतर-मंतर पहुंचेंगे। यहीं प्रधानमंत्री मोदी शाम 5:15 बजे उनका स्वागत करेंगे।

फिर दोनों का 6 बजे रोडशो शुरू करेंगे और राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को देखेंगे। दोनों नेता शाम 6:15 बजे हवा महल और उसके पास एक हैंडीक्राफ्ट शॉप पर रुकेंगे।

बताया जा रहा कि हवामहल पर दोनों नेता चाय भी पिएंगे। 6:25 बजे रोड शो सांगानेरी गेट पर खत्म हो जाएगा। इसके बाद दोनों रामबाग होटल डिनर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari