Ind vs Eng Test में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ दिया है। 22 साल के जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं।
Ind vs Eng test
यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंदों का सामना किया, जिस पर 7 छक्के और 19 चौके की मदद से 209 रन बनाए। इससे पहले टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर 171 रन का था।
मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 336/7 था। जिसमे जायसवाल के 179 रन थे। दिन की शुरुआत में ही जायसवाल ने दोहरा शतक पूरा किया। उन्हें एंडरसन ने आउट किया।
भारतीय टीम पहली पारी में 396 पर ऑल आउट हो गई है। जायसवाल के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नही खेल सका।
इंग्लैंड की ओर से एंडरसन, शोएब बशीर, रेहान अहमद ने 3-3 और और टॉम हार्टले ने 1 विकेट लिया।